लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमी के लिए BJP MLA पिता का घर छोड़ भागी थी, अब साक्षी के साथ हो गया ससुराल में बड़ा कांड

भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी साक्षी ने अपने प्रेमी अजितेश से घर से भाग कर शादी की थी. इसके बाद साक्षी ने अपने पिता समेत पूरे परिवार से जान का खतरा बताया था. साक्षी भाजपा विधायक की बेटी थी, इसलिए ये मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था. अब साक्षी ने अपने ससुराल वालों पर बड़े आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Bareilly
साक्षी और अजितेश
social share
Google CTA

Bareilly News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी को तो आप जानते ही होंगे. कुछ साल पहले ये नाम हर जगह सुर्खियों में छाया हुआ था. दरअसल साक्षी ने अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग कर शादी की थी. इसके बाद साक्षी ने अपने पिता समेत पूरे परिवार से जान का खतरा बताया था. साक्षी भाजपा विधायक की बेटी थी, इसलिए ये मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था. साक्षी का कहना था कि अजितेश दलित वर्ग से आता है, ऐसे में उसका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था. इसलिए दोनों ने भाग कर शादी की थी. अब इस केस में मोड़ सामने आया है.