गोंडा में निशा को बाइक पर बिठाकर घूम रहा था सोनू, रास्ते में ही हो गई दोनों की शादी
गोंडा में 19 साल का सोनू अपनी प्रेमिका निशा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर घूम रहा था. तभी ग्रामीणों ने उन्हें रोकर उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सोनू और निशा के परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी.
ADVERTISEMENT

Gonda News
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में प्रेमी-प्रेमिका की गांव वालों ने मिलकर शादी करा दी. लेकिन ये शादी इतनी अचनाक से हुई जिसकी कल्पना भी शायद उन दोनों ने नहीं की होगी. बैजपुर गांव का रहने वाला 19 साल का सोनू अपनी प्रेमिका निशा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर घूम रहा था. तभी ग्रामीणों ने उन्हें रोकर उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सोनू और निशा के परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी. इस पूरी घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.