बरेली में वरमाला के दौरान दूल्हे रविंद्र की ये हरकत देख दुल्हन ने जड़ दिया उसे तेज थप्पड़, फिर ये हुआ
UP News: बरेली में एक दूल्हा अपनी शादी में शराब पीकर पहुंच गया. अब उसकी ये गलती ही उसे जिंदगी भर याद रहेगी.
ADVERTISEMENT

UP News
Bareilly News: बरेली में एक दूल्हा अपनी शादी में शराब पीकर पहुंच गया. अब उसकी ये गलती ही उसे जिंदगी भर याद रहेगी. दरअसल नशे में धुत्त दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहना रहा था. मगर वह इतना नशे में था कि उसने दुल्हन की जगह अपने दोस्त को ही वरमाला पहना दी. ये देख वहां हंगामा हो गया. दुल्हन इतना भड़की की उसने सभी के सामने दूल्हे के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और दुल्हन ने शादी से ही मना कर दिया.
