लेटेस्ट न्यूज़

संभल की जामा मस्जिद के सामने पूजा करने पहुंचा युवक, पुलिस पूछताछ में पता चली ये बड़ी बात

Sambhal News : संभल की जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद फिर से सामने आया है, जिसने स्थानीय और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है.

ADVERTISEMENT

संभल की जामा मस्जिद के सामने पूजा करने पहुंचा युवक
संभल की जामा मस्जिद के सामने पूजा करने पहुंचा युवक
social share
Google CTA

Sambhal News : संभल की जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद फिर से सामने आया है, जिसने स्थानीय और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. घटना शुक्रवार को हुई, जब एक युवक जुमे की नमाज से पहले अचानक मस्जिद के मुख्य द्वार पर पहुंचा और पूजा करने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया. संभल के एसएसपी श्रीशचंद्र और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उससे पूछताछ जारी है.