लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर के मुस्तफाबाद का नाम होगा अब कबीरधाम! इस गांव के लोगों का रिएक्शन भी जान लीजिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद गांव पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी ने ये ऐलान कर दिया कि इस गांव का नाम 'कबीरधाम' होना चाहिए.सीएम की इस घोषणा को लेकर गांव के लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri News
Lakhimpur Kheri News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलने की चर्चा तेज है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुस्तफाबाद गांव पहुंचे थे. इस दौरान सीएम योगी ने स्थानीय लोगों से गांव की आबादी के बारे में पूछा तब उन्हें यह जानकारी मिली कि गांव में मुस्लिम आबादी नहीं रहती है. इसपर योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान कर दिया कि इस गांव का नाम 'कबीरधाम' होना चाहिए. सीएम की इस घोषणा को लेकर गांव के लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोगों ने इस पर खुशी जताई है तो वहीं कुछ ग्रामीणों ने विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है.