लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में मुस्लिम समुदाय ने इस अनोखे तरीके से मनाया बकरीद का त्योहार, हर तरफ हो रही है चर्चा

Bakrid 2025: गाज़ियाबाद के लोनी में इस बार बकरीद पर मुस्लिम समाज ने परंपरागत कुर्बानी की जगह केक से सांकेतिक कुर्बानी देकर इको-फ्रेंडली ईद मनाई. यह पहल लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील पर की गई, जिसे क्षेत्र में खूब सराहा गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bakrid 2025: गाजियाबाद के लोनी में इस बार बकरीद का त्योहार एक बिल्कुल अनोखे और सराहनीय तरीके से मनाया गया. परंपरागत बकरों की कुर्बानी के बजाय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केक के रूप में सांकेतिक कुर्बानी देकर इको-फ्रेंडली ईद मनाई. यह पहल लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील पर की गई, जिसे क्षेत्रवासियों और सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है.