इन प्रियंका शर्मा से मिलिए…पति को जेल भिजवाने के लिए रची ऐसी साजिश, पुलिस भी रह गई हैरान
UP News: गाजियाबाद की प्रियंका शर्मा ने अपने पति को जेल भिजवाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसे जान पुलिस भी हैरान रह गई. जानिए ये पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad
UP News: गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के पॉश इलाके राज नगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बीते 21 अगस्त के दिन एसिड अटैक की शिकायत नंदग्राम थाने में दर्ज कराई थी. महिला के साथ एसिड अटैक जैसी गंभीर वारदात को सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई. इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. मगर जांच के दौरान जो सामने आया, उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया.