लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ: दर्दनाक! घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पिटबुल ने किया ऐसा हमला, देख लोगों की निकली चीख

Meerut News: लखनऊ हो, कानपुर हो, नोएडा हो या मेरठ…पालतू कुत्तों के हमलावर होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Meerut News: लखनऊ हो, कानपुर हो, नोएडा हो या मेरठ…पालतू कुत्तों के हमलावर होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर पालतू कुत्ते हमला कर रहे हैं. ताजा मामला मेरठ से सामने आया है. यहां पिटबुल डॉग ने एक 9 साल के मासूम पर हमला कर दिया. कुत्ते ने मासूम के शरीर के कई हिस्सों को काट दिया है. सबसे दर्दनाक तो यह है कि पिटबुल ने मासूम के शरीर के कई हिस्सों से मांस भी नोच डाला है. बच्चे को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया.