शादीशुदा रीता थाने में अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी, फिर फतेहपुर पुलिस के सामने ही उठाया सनसनीखेज कदम
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फिर जब महिला और उसका प्रेमी थाने आए तो थाने के अंदर ही महिला ने सनसनीखेज कदम उठा लिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पुलिस के पास मामला आया तो पुलिस भी दोनों की तलाश करने लगी. आखिरकार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पुलिस दोनों को थाने लेकर आई. महिला का पति और परिजन भी आ गए. परिजनों के सामने भी महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. इस दौरान महिला ने पुलिस के सामने ही जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई.