लेटेस्ट न्यूज़

न्यूड वीडियो बनाकर वसूली करने वाली लवी बस्ती में पकड़ी गई, फिर इसकी ये कहानी पता चली

बस्ती में लवी सिंह नामक महिला को पुलिस ने हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह लोगों को प्रेम के जाल में फंसा कर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाती थी, फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलती थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: आपने अक्सर हनी ट्रैप के बारे में सुना होगा या आसपास के लोगों को इसका शिकार होते पाया होगा. इस वक्त हनी ट्रैप का ये गैंग बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और रोजाना लोग इसके शिकार हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बस्ती से सामने आया है. यहां लोगों को बनी ट्रैप में फंसाने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है. लवी सिंह नाम की इस महिला पर आरोप है कि ये लोगों को प्यार के जाल में फंसा उनसे शारीरिक संबंध बनाती. इस दौरान उनका न्यूड वीडियो बना लिया जाता था. इसके बाद ब्लैकमेलिंग कर उनसे पैसे वसूलती. उसके साथ एक पूरा गैंग काम कर रहा था. पुलिस फिलहाल इस गैंग के दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.