रोड पर तड़प रहे पति सलमान पर गोली चला उसे दर्दनाक मौत दी थी, शौहर संग ऐसी हैवानियत सुमायला ने क्यों की?
UP News: कुछ समय पहले मुजफ्फरनगर में पुलिस को सलमान नाम के युवक का शव हाईवे पर पड़ा मिला था. सलमान को 2 गोलियां मारी गईं थी. अब पुलिस ने इस मामले का सनसनीखेज खुलासा करके, उसकी पत्नी सुमायला को पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मुजफ्फरनगर के छपार स्थितदिल्ली-देहरादून हाईवे पर कुछ महीने पहले एक युवक का शव पुलिस को मिला था. युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसे 2 गोली मारी गई थी. मृतक की पहचान सलमान के तौर पर हुई थी. सलमान मेरठ का रहने वाला था. अब सलमान हत्याकांड की मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. बता दें कि सलमान को और किसी ने नहीं बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी सुमायला ने मारा था. उसने ही अपने पति सलमान के कत्ल की साजिश रची थी.









