बाबाओं के गाल और सिर पर डंडे बरसाए गए फिर नाले में जा गिरे वो, दौड़ा-दौड़कर मारा गया
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 2 बाबाओं के साथ जमकर मारपीट की गई है. इस पूरे मामले का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है. जिस तरह से दोनों को पीटा गया है, उसने सभी को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि 2 बाबाओं को बेरहमी के साथ मारा जा रहा है. उन्हें जमकर पीटा जा रहा है. दोनों के साथ सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट की जा रही है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसने हड़कंप मचा कर रख दिया है. जिस तरह से दोनों बाबाओं के साथ मारपीट की जा रही है, उसे देख कर साफ पता चलता है कि दोनों के साथ काफी निर्ममता की गई है.









