'शादी में किसी भी दुल्हन के साथ ऐसा नहीं हो', ये बोल बरेली की ज्योति ने दूल्हे ऋषभ का असली चेहरा पूरी दुनिया को बता दिया
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में फेरो से पहले एक शादी में हंगामा हो गया. जयमाला के बाद जब दूल्हा और दुल्हन फेरो के लिए गए, तभी दूल्हे ने दुल्हन और उसके परिजनों के सामने ऐसी मांग रख दी, जिससे हंगामा मच गया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: बरेली में ज्योति नाम की युवती की शादी 8 महीने पहले बस्ती के रहने वाले ऋषभ पुत्र राम अवतार के साथ तय हुई. दोनों परिवार ने मिलकर ये रिश्ता तय किया. मई में दूल्हा पक्ष बरेली आया और शहर के एक बड़े होटल में धूमधाम से सगाई भी हुई. इसके बाद परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुट गया. मगर उन्हें क्या पता था कि जिस घर में उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता जोड़ा है, उस घर के लोगों का असली रंग उन्हें शादी वाले दिन देखने को मिलेगा.









