SIR करा रहे शिक्षामित्र शंकरलाल राजपूत की बॉडी कुएं में उतराती मिली! फिर BLO ने बताई 1344 फॉर्म वाली बात
UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में एसआईआर के काम में लगे शिक्षामित्र शंकरलाल राजपूत का शव कुएं में मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आखिर क्या हुआ इनके साथ? परिवार और बीएलओ अधिकारी ने बताई ये बड़ी बात.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: इस समय प्रदेश में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अपने चरम पर चल रहा है. BLO अधिकारी इस अभियान में जुटे हुए हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के महोबा से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां SIR के काम में लगे हुए बीएलओ के सहायक और शिक्षा मित्र शंकरलाल राजपूत का शव कुएं में मिला है. इस घटना के बाद साथी बीएलओ, परिजनों और ग्रामीणों में गम और गुस्सा फैल गया है. बताया जा रहा है कि शंकरलाल राजपूत सोमवार से लापता चल रहे थे. परिजन उन्हें खोज रहे थे. मगर उनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था.









