लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में नाबालिग छात्रा को मुसब्बिर ने दिनदहाड़े छेड़ा, पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मारी गोली, फिर ये हुआ

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी मुसब्बिर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

Bareilly Crime News
Bareilly Crime News
social share
Google CTA

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी मुसब्बिर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हुई इस घटना में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मुसब्बिर की पहचान हुई जो मेरठ का रहने वाला है और दूध बेचने का काम करता था. बता दें कि पुलिस टीम पर हमले की कोशिश करने पर हुई जवाबी कार्रवाई में उसकी दाहिने पैर में गोली लगी. एनकाउंटर के बाद घायल हुए आरोपी मुसब्बिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.