वायरल हुआ शामली DM का वीडियो... 70 साल की महिला की फरियाद सुनने के लिए खुद जमीन पर बैठे डीएम अरविंद चौहान
Shamli DM Viral Video News: शामली जिले का एक वीडियो जमकर वायरल है. वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जमीन पर बैठी हुई है. महिला के बगल में शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान भी बैठे हुए हैं. जानें क्या है मामला.
ADVERTISEMENT

Shami DM Viral Video
Shamli DM Viral Video News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जमीन पर बैठी हुई है. महिला के बगल में शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान भी बैठे हुए हैं. दरअसल, डीएम ऑफिस में 70 साल की एक महिला शिकायत लेकर आई थी और वह यहां जमीन पर बैठ गई. महिला की फ़रियाद सुनने के लिए डीएम भी उसके पास आकर बैठ गए. महिला की शिकायत सुन डीएम ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वाशन दिया. खबर में आगे जानिए क्या है मामला?