लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में गोद ली गई बच्ची को मां धकेलना चाहती थी गलत धंधे में! उसने दिखाई हिम्मत और खोल दी सबकी पोल

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 9 साल की गोद ली गई बच्ची ने अपनी मां और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 9 साल की गोद ली गई बच्ची ने अपनी मां और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. थाना सदर क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना में बच्ची ने बताया कि उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की गई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट हुई. इस बीच बच्ची को जैसे ही मौका मिला वह सभी आरोपियों को एक कमरे में बंद करके भाग निकली और सीधे पुलिस थाने पहुंच गई. फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.