लेटेस्ट न्यूज़

‘घोड़ी पर बारात निकालने की हिम्मत कैसे हुई?’ आगरा में दबंगों ने दलित बेटी की शादी में की मारपीट

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शमर्नाक खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां दबंगों ने एक दलित बेटी की बारात में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शमर्नाक खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां दबंगों ने एक दलित बेटी की बारात में मारपीट कर दी और दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया. साथ ही बारात में आई महिलाओं और युवतियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ भी की. इस मारपीट में बाराती घायल हुए हैं. दुल्हन की मां से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.