नशीली गोलियां देकर पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध! बांदा में SP के पास जाकर महिला ने जो बताया वो सुन हिल जाएंगे!
बांदा में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, नशीली गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए. शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई.
ADVERTISEMENT

Banda News
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे पति की दरिंदगी से तंग आकर आखिरकार पीड़िता को न्याय की गुहार लगाने पुलिस कप्तान (SP) के पास पहुंचना पड़ा. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे जबरन नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर बेरहमी से पीटता था.
