Hathras Bus Accident: घायलों से अस्पताल में मांगे जा रहे पैसे? प्रधान का दावा- मैंने 2000 रुपये भेजे
Hathras Bus Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे ने आगरा जिले के सेमरा गांव को शोक में डुबो दिया है. इस हादसे में गांव के 17 लोगों की जान चली गई, जिससे मातम का माहौल है.
ADVERTISEMENT

Hathras Bus Accident
Hathras Bus Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे ने आगरा जिले के सेमरा गांव को शोक में डुबो दिया है. इस हादसे में गांव के 17 लोगों की जान चली गई, जिससे मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार, आगरा के सेमरा गांव से लगभग तीन दर्जन लोग हाथरस में चालीसवें की रस्म में शामिल होने गए थे. वापसी के समय एक रोडवेज बस ने मैजिक टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 12 सदस्य भी मारे गए, जबकि अन्य मृतक उनके रिश्तेदार और गांव के आसपास के रहने वाले थे. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अलीगढ़ और आगरा के अस्पतालों में चल रहा है. घायलों के परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.