31 सेकेंड में 19 बार लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए..., हापुड़ में अंकित और गुरुमुख ने विपिन को बांधकर दीं 'तालिबानी सजा'!
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में हुई मारपीट का 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Hapur News (Photo: AI Generated)
Hapur Talibani Assault Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में हुई मारपीट का 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो युवक निहत्थे युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद युवक के साथ मारपीट की गई. मामले में पुलिस ने अंकित और गुरुमुख नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
