लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस की महिला SI को Instagram पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने के आरोप में हुईं सस्पेंड

उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में निलंबित किया गया है. आरोप है कि महिला SI ने विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन किया.

ADVERTISEMENT

UP Police Woman SI Suspend News
UP Police Woman SI Suspend News (Photo: Representational)
social share
Google CTA

UP Police Woman SI Suspend News: उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में निलंबित किया गया है. आरोप है कि महिला SI ने विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन किया. पुलिस लाइन में तैनात SI सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube और Instagram पर जिम वर्कआउट, फिटनेस टिप्स और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट से यह भी पता चलता था कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में QR कोड दिखाई देने के बाद इसको लेकर सवाल उठे थे.