यूपी के इस जिले में खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी घाघरा नदी, कुछ घंटों बाद यहां आ जाएगी बाढ़!
Gonda Flood Situation: यूपी के गोंडा में एक बार फिर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है.
ADVERTISEMENT

Gonda Flood Situation
Gonda Flood Situation: यूपी के गोंडा में एक बार फिर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है. तीन बैराजों से घाघरा नदी में लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किए जाने के बाद जनपद में बाढ़ का ख़तरा मंडराने लगा है. घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. ये जलस्तर अभी और बढ़ सकता है. इसकी वजह से नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. वहीं बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है.
