UPTak Baithak Logo

शादी के बाद दूर-दूर रहता था पति, पत्नी से बोला- हम उस लायक नहीं, तब किन्नर होने का पता चला

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवती का विवाह इंजीनियर बताकर युवक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवती का विवाह इंजीनियर बताकर युवक से करा दिया गया. शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती को उस समय झटका लगा जब पता चला कि उसका पति किन्नर है. युवती का आरोप है कि उसकी सास ने अपने बड़े बेटे के साथ रहने के लिए धमकाया और जेठ ने उसके साथ बाकी परिजनों के कहने पर शारीरिक संबंध बनाने के भी प्रयास किए. किसी तरह से युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी. यह जानकारी मिलने के बाद युवती और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद परिजन उसे ससुराल शाहजहांपुर से लेकर वापस मायके हरदोई ले आए. इस पूरे मामले में युवती ने धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.