लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद: अफसर की पत्नी से हुआ विवाद तो पुलिस ने दुकानदार-डॉक्टर भाई को नाप डाला? जानें

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर इलाके के आसफाबाद में एक रेडीमेड की दुकान पर छोटी दिवाली यानी रविवार की रात को जिले के एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर इलाके के आसफाबाद में एक रेडीमेड की दुकान पर छोटी दिवाली यानी रविवार की रात को जिले के एक अधिकारी की पत्नी कपड़े खरीदने आईं. खबर के अनुसार, यहां पर लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ, इसके बाद अधिकारी की पत्नी तो चली गईं. मगर आरोप है कि उनके साथ मौजूद रहे लोगों ने दुकानदार और वहां मौजूद लोगों से मारपीट कर दी. इसके बाद थाना रसूलपुर पुलिस ने दुकान पर मौजूद 5 लोगों- डॉक्टर मुकेश यादव, हरीश चंद्र, दिनेश कुमार, अनुराग और अजय कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले आई.