फर्रुखाबाद : जन्माष्टमी का मेला देखने रात में निकली थीं दो सहेलियां, सुबह पेड़ से लटकी मिली लाश
Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां अपने परिजनों के साथ देर शाम जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली दो युवतियों के शव एक ही दुपट्टे से पेड़ से लटके मिले.
ADVERTISEMENT

Farrukhabad News
Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां अपने परिजनों के साथ देर शाम जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने निकली दो युवतियों के शव एक ही दुपट्टे से पेड़ से लटके मिले. मृतक दोनों युवतियां सहेलियां हैं. दोनों जब जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखकर देर रात तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने सोचा कि किसी रिश्तेदार के यहां रुक गई होंगी. बाद में जब दोनों के शव पेड़ से लटके होने की खबर मिली तो दोनों घरों में कोहराम मच गया.
