लेटेस्ट न्यूज़

स्मार्ट सिटी बरेली में लगाए गए हैं इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एक बटन दबाते ही यूं पहुंचेगी पुलिस

Bareilly News Hindi: ‘झुमका सिटी’ के नाम से मशहूर और देश की 35वीं स्मार्ट सिटी बरेली अब ‘सेफ सिटी’ की ओर तेजी से रफ्तार पकड़…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News Hindi: ‘झुमका सिटी’ के नाम से मशहूर और देश की 35वीं स्मार्ट सिटी बरेली अब ‘सेफ सिटी’ की ओर तेजी से रफ्तार पकड़ रही है. आपको बता दें कि शहर में 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाकर यहां चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. आपातकालीन स्थिति से निपटने और मदद पहुंचाने के लिए छह इमरजेंसी वाइस कॉल बॉक्स और 16 स्थानों पर एलसीडी लगाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और भय व दहशत मुक्त माहौल का एहसास कराने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए सर्विलांस को एक्टिव किया गया है. शहर का हर चौराहा और तिराहा अब सर्विलांस की नजर में है. मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिन तक शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, चौराहों और बाजारों में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा.