लेटेस्ट न्यूज़

जैश आतंकी बताई जा रही लखनऊ की महिला Dr शाहीन को नहीं जानते उसके ही 2 बच्चे...इसको लेकर हो रहे दंग कर देने वाले खुलासे

UP News: महिला डॉक्टर शाहीन शाहिदा को कश्मीर पुलिस श्रीनगर लेकर गई है. इसे फरीदाबाद से पकड़ा गया है. इसे आतंकी संगठन जैश से जुड़ा बताया जा रहा है. अब इसको लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Dr Shaheen Siddiqui, Dr Shaheen Siddiqui news, Shaheen Siddiqui family, Zafar Hayat, Kanpur, ex husband of terrorist, Dr Shaheen Siddiqui, Europe, left kids, शाहीन शाहिदा, आतंकी शाहीन शाहिदा, दिल्ली धमाका
UP News
social share
google news

UP News: 25 साल पहले प्रयागराज से मेडिकल की पढ़ाई की, फिर सरकारी परीक्षा पास करके कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी भी मिली. यहां तक जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था. मगर इसके बाद शाहीन देश के खिलाफ ही साजिश रचने लगी और आतंकी बन गई? अब लखनऊ की इसी महिला डॉक्टर शाहीन शाहिदा को सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी मानते हुए गिरफ्तार किया है. ये आतंकी संगठन जैश की महिला विंग कमांडर और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की अहम सदस्य बताई जा रही है. फिलहाल कश्मीर के श्रीनगर में जांच एजेंसियां इससे पूछताछ कर रही हैं.