लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में नशा कर रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा अमर बहादुर, ऊपर से गुजरी ट्रेन पर कुछ नहीं हुआ!

बिजनौर में अमर बहादुर नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा, ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई. जानें इस अजीबोगरीब घटना की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bijnor Viral News: आप मुकद्दर के सिकंदर हैं, तो चलती ट्रेन भी आपके ऊपर से गुजर जाएगी पर आपका बाल भी बांका नहीं होगा. नेपाल के इस शख्स के साथ बिजनौर में कमोबेश ऐसा ही हुआ है. इनका नाम अमर बहादुर सिंह है. इन साहब ने इतना नशा कर लिया कि यह भूल गए ये जहां लेटने जा रहे हैं वो कोई आरामदायक बिस्तर नहीं बल्कि रेलवे की पटरियां हैं. घंटों रेलवे ट्रैक पर लेटे रहे अमर बहादुर के ऊपर से एक ट्रेन भी गुजर गई. पर इनकी जान सही सलामत रही. इस चमत्कार को नमस्कार करते रहिएगा, पहले चलिए आपको इसका पूरा किस्सा बता देते हैं.