UPTak Baithak Logo

10 हजार रुपये बरेली के दारोगा जितेंद्र को हमेशा याद रहेंगे, इसके चक्कर में ऐसे फंसे कि उड़े होश

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात दारोगा जितेंद्र सिंह 10 हजार रुपये के चक्कर में पड़कर अपना काफी कुछ गंवा बैठे. दरअसल रिश्वत के लालच में दारोगा आ गए और एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया.

ADVERTISEMENT

Bareilly
Bareilly
social share
Google CTA

UP News: बरेली में दारोगा जितेंद्र सिंह को 10 हजार रुपये ऐसे भारी पड़े, जिसे अब वह जिंदगी भर याद रखेंगे. 10 हजार के चक्कर में दारोगा की नौकरी भी चली गई और गिरफ्तार हुए सो अलग. दरअसल बरेली में एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने थाना शीशगढ़ में तैनात दारोगा जितेंद्र सिंह को रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया.