लेटेस्ट न्यूज़

Exclusive: मुस्लिम बच्ची की दुआ से बच गए बृजभूषण शरण सिंह! BJP नेता ने खुद बताई उस इमोशनल मोमेंट की पूरी कहानी

बिहार चुनाव प्रचार से लौटते वक्त बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग. BJP नेता ने कैसे एक मुस्लिम बच्ची की दुआ को माना अपने बचने की वजह, देखें Exclusive इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

Brijbhushan Sharan Singh Helicopter, Emergency Landing Bihar
Brijbhushan Sharan Singh Helicopter, Emergency Landing Bihar
social share
google news

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को बाल-बाल बच गए. बिहार चुनाव प्रचार से लौटते वक्त उनका हेलीकॉप्टर तेज बारिश और खराब मौसम की चपेट में आ गया. हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग खेत में करानी पड़ी. इसके बाद मौके से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अच्छी बात यही रही कि तेज हवा और बारिश के बीच पायलट और इंजीनियर की सूझबूझ से यह लैंडिंग खेत में सुरक्षित ढंग से हो गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई. इस हादसे के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने इंडिया टुडे समूह के Tak क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर से बात की. इस दौरान उन्होंने एक मुस्लिम बच्ची का जिक्र करते हुए कहा कि हादसे के माहौल से निकलने के बाद उन्होंने ये सोचा कि उस बच्ची की वजह से आज वो बच गए.