लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 40/KM की रफ्तार से 25 जिलों में तेज हवाएं... यूपी में 1 नवंबर को इन जिलों में होगी भारी बारिश

UP Weather Update: यूपी में बेमौसम बारिश की वजह से मौसम का मिजाज एक दम बदल गया है. 1 नवंबर के लिए मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. देखें किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के असर के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. यह बारिश सुबह 8:30 बजे तक होने का अनुमान है, हालांकि इसके बाद भी बारिश होने की संभावना से मौसम विभाग ने इनकार नहीं किया है.