लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: बदमाशों ने दुकान से गायब किए ‘8 लाख रुपये कीमत के 70 फोन’, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बांदा में बदमाशों ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के फोन चुरा लिए हैं. मामला शहर कोतवाली के बाबूलाल चौराहा का…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बांदा में बदमाशों ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के फोन चुरा लिए हैं. मामला शहर कोतवाली के बाबूलाल चौराहा का है. जब दुकानदार दुकान पंहुचा तो हड़कम्प मच गया. दुकानदार के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान से करीब 70 मोबाइल चुराए हैं, जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है. इसके साथ ही बदमाश कुछ नगदी भी ले गए हैं. इधर पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी हैं. हालांकि पुलिस ने सुराग लगा लिया है और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं.