UPTak Baithak Logo

चाय बेचकर 3 बेटियों को पालते थे सुरेश, गिरे तो उठे ही नहीं, मौत के कारण ने सभी को हिलाया

UP Weather: बांदा में भीषण गर्मी का कहर एक गरीब परिवार पर टूट पड़ा है. यहां सुरेश कुमार की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Banda, UP Weather, Heat Wave, UP Heat Wave, UP Weather Update, Banda News, Death Due to Heat Wave, UP Viral News, UP Viral
Banda
social share
Google CTA

UP Weather: भीषण गर्मी से हर तरफ लोग बेहाल हैं. मगर इस भीषण गर्मी ने कई परिवारों की खुशियां भी उनसे छीन ली हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के बांदा से दर्दनाक खबर सामने आई है. बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी पर 50 साल के सुरेश कुमारp चाय-गुटखा की गुमटी लगाकर किसी तरह से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. परिवार में पत्नी, 3 लड़कियां और 1 बेटा है. पूरे परिवार की जिम्मेदारी सुरेश कुमार के ऊपर ही थी. चाय-गुटखा बेचकर जितना वह कमा पाते, उसी से ही परिवार का भरण-पोषण हो पाता.