लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: शराब का कहर! आपसी कहासुनी के बाद पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, 3 मासूम हुए अनाथ

Banda News: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने शराबी पति से परेशान होकर जहर खा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda News: यूपी के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने शराबी पति से परेशान होकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई. जैसे ही पत्नी की मौत की खबर शराबी पति को लगी, उसने भी जहर खा लिया और उसकी भी मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की.

ये है मामला

दरअसल ये पूरा मामला शहर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि हर रोज शराबी पति के साथ विवाद और कहासुनी से तंग आकर पत्नी ने जहर खा लिया. मां को उल्टी करता देख बेटी ने शोर मचाया. परिजन फौरन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने महिला को कानपुर रेंफर कर दिया. रास्ते में महिला की मौत हो गई.

मौत की खबर सुनते ही पति ने भी उठाया यही कदम

महिला की मौत की खबर परिजनों ने गांव में दी. मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पत्नी की मौत की खबर पति को पता चली उसने भी जहर खा लिया और उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दंपत्ति के 3 बच्चे हैं, जिनमें से  एक 6 माह का दुधमुंहा है. तीनों बच्चे अनाथ हो गए. तीनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

इस पूरे मामले पर एसपी अभिनंदन ने बताया, “पति शराब पीने का आदि था. घर में कलह के चलते पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होता था. हर रोज की तरह इस बार भी पति ने शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा किया, जिससे पत्नी ने जहर खा लिया. इसके बाद पति ने भी जहर खा लिया. दोनो की मौत हो गई है. शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. इनके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक 6 माह का दुधमुंहा है.”

बांदा: बाइक पर जा रहे युवक का गला चाइनीज​ मांझे से कटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती