चंद्रशेखर की पार्टी से चुनाव लड़ने वाला नेता अनस उर्फ हाजी निकला लग्जरी कार चोरी गैंग का सदस्य
UP News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से चुनाव लड़ चुका अनस उर्फ हाजी के पास से 5 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं. अनस उर्फ हाजी के साथ पुलिस ने इस गिरोह के अन्य 5 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Meerut
UP News: मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने वाला मोहम्मद अनस उर्फ हाजी लग्जरी कारों को चोरी करने वाले गैंग का सदस्य निकला. बता दें कि अनस उर्फ हाजी को अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनस को साउथ वेस्ट दिल्ली की AATS टीम ने गिरफ्तार किया है.