लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा में ड्रोन उड़ने की अफवाह के बीच 2 परिवारों ने रची साजिश, पुलिस ने जब जांच की तो ये कहानी सामने आई

गोंडा जिले में ड्रोन और चोरी की अफवाहों के बीच दो परिजनों ने अपने ही घरों में चोरी कर झूठी एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने जांच में गहने घर से बरामद कर दोनों मामलों का खुलासा किया. अफवाहों से डरे ग्रामीण रात-रात भर पहरेदारी कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों दहशत का माहौल है. कहीं आसमान में उड़ते ड्रोन की अफवाह, तो कहीं रात के अंधेरे में चोरों की आहट से लोग परेशान हैं. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई है कि लोग रात-रात भर लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं. अब इसी अफवाह की आड़ में दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं. यहां 2 परिवारों ने अपने घरों में चोरी कर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी. गोंडा पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए घर से ही जेवर बरामद किए हैं. मामले में शामिल लोगों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है.