लेटेस्ट न्यूज़

एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के परिवार की अखिलेश यादव ने की आर्थिक मदद, दिया दो लाख का चेक

Uttar Pradesh News :  पिछले कुछ हफ्तों से उत्तर प्रदेश में मंगेश यादव एनकाउंटर की काफी चर्चा रही है. सुल्तानपुर में ज्लेवरी शॉप में हुए लूट कांड और उसके आरोप मंगेश यादव के एनकाउंटर पर काफी बवाल हुआ था

ADVERTISEMENT

मंगेश यादव
मंगेश यादव के परिवार की आर्थिक मदद
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : पिछले कुछ हफ्तों से उत्तर प्रदेश में मंगेश यादव एनकाउंटर की काफी चर्चा रही है. सुल्तानपुर में ज्लेवरी शॉप में हुए लूट कांड और उसके आरोप मंगेश यादव के एनकाउंटर पर काफी बवाल हुआ था. यूपी एसटीएफ की टीम द्वारा किए गए लूट के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हुए है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. वहीं अब सपा ने मंगेश यादव के परिवार को आर्थिक सहायता दी है.