लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: बेसमेंट खुदाई के दौरान गिरे कई मकान, मलबे में दबकर बच्ची समेत तीन लोग हुए घायल

Agra News: आगरा में बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. बेसमेंट के नजदीक बने 6 मकान अचानक धराशाई हो गए. मकानों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: आगरा में बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. बेसमेंट के नजदीक बने 6 मकान अचानक धराशाई हो गए. मकानों की इमारत पल भर में मलबे में तब्दील हो गई. मकान में सो रहे विवेक कुमार अपनी दो बच्चियों के साथ मलबे में दब गए. मलबे में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों ने हाथ से ही मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया. लोगों ने मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मलबे में दबी 4 साल की बच्ची को खोजकर बाहर निकाला. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

आगरा के पुलिस उपायुक्त (शहर) ने बताया कि ‘मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर है. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मानक का निर्धारण किए बिना बेसमेंट की खुदाई कैसे की जा रही थी, इस बात की भी जांच और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया. महिलाओं ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. महिलाओं को आरोप है कि बिल्डर से जमीन खोदने के लिए मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माना. महिलाओं ने बताया, ‘जमीन खोदने के कारण मकानों में दरारें आ गई थी, इसकी शिकायत बिल्डर से की गई. इस पर बिल्डर ने कहा कि हम रिपेयरिंग करा देंगे.’ महिलाओं ने बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.