कोरोना काल के बाद आंखों पर हो रही ‘डिजिटल स्ट्राइक’! जानें हमीरपुर में यह क्या हो रहा?
Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में ज्यादा मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटाप का प्रयोग करने वाले लोग आंखों की खराबी का शिकार हो रहे हैं.…
ADVERTISEMENT

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में ज्यादा मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटाप का प्रयोग करने वाले लोग आंखों की खराबी का शिकार हो रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस जिले में हर तीसरा व्यक्ति आंखों में थकान, चुभन और आंसू सूखने की समस्या से परेशान हो रहा है. हमीरपुर के जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने यह बड़ा खुलासा किया है. डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना काल के बाद डिजिटल उपकरणों पर लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है. ऐसे में आंखों पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’ हो रही है. नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में हर तीसरा व्यक्ति आंखों में थकान, चुभन के साथ-साथ दर्द से परेशान है.