शादी के 13 साल बाद अमेठी के सतई ने पत्नी सीमा को देखा BF के साथ, फिर उसने लिया बहुत बड़ा फैसला
अमेठी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखने के बाद खुद ही उनकी कोर्ट मैरिज करवा दी. पत्नी की खुशी को प्राथमिकता देते हुए पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ रहने की आज़ादी दे दी.
ADVERTISEMENT

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है. सोनम रघुवंशी और मेरठ के नीले ड्रम जैसे मामलों के बाद अमेठी में एक पति ने अपनी पत्नी के जीवन में प्रेमी के आने के बाद बड़ा फैसला ले लिया. बता दें कि पति ने अपनी ही पत्नी की उसके प्रेमी के साथ कोर्ट में शादी करवा दी. यह मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

