नाग पंचमी पर चंदौली में मनाई जाती है अनूठी परंपरा, दो गांव के लोग आपस में बरसाते हैं पत्थर
UP News Hindi: हमारा देश परंपराओं और लोक मान्यताओं को निभाने वाला देश माना जाता है. मगर आज के आधुनिक युग में भी ऐसी लोक…
ADVERTISEMENT

UP News Hindi: हमारा देश परंपराओं और लोक मान्यताओं को निभाने वाला देश माना जाता है. मगर आज के आधुनिक युग में भी ऐसी लोक मान्यताएं प्रचलित हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश के चंदौली में बरसों से एक ऐसी ही लोक मान्यता चली आ रही है, जिसे निभाने के लिए 2 गांव के लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं. नाग पंचमी के दिन होने वाली इस पत्थर मार परंपरा के पीछे लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से उनके गांव में सूखा नहीं पड़ता और महामारी नहीं आती.