UPTak Baithak Logo

जिस लड़की ने किया था रेप का केस उसी से सिपाही ने कर ली शादी, मैनपुरी का अजब वाकया

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती और सिपाही अनुराग के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे. इस दौरान दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे. जब युवती ने शादी की बात की तो सिपाही ने इनकार कर दिया जिससे नाराज होकर युवती ने 2023 में मैनपुरी कोतवाली में रेप का मुकदमा दर्ज कराया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था. इस बीच आरोपी सिपाही लड़की पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था. ऐसे में जब आरोपी युवती के घर पहुंचा और धमकाने लगा तभी युवती ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया. जिसके बाद जेल जाने के डर से पुलिसकर्मी ने पीड़िता से मंदिर में शादी कर ली.