हापुड़ में गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लाइन में लगा था शख्स, हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिरा फिर ये हुआ
Hapur Breaking News: हापुड़ के कविनगर में भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में लगे युवक को हार्ट अटैक आ गया. अस्पताल में शख्स का इलाज जारी है.
ADVERTISEMENT

Gas Booking Chaos
Hapur Breaking News: हापुड़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना घटी. यहां देहात थाना इलाके में कविनगर स्थित भारत गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए सुबह से ही लाइन में लगे एक शख्स तबीयत बिगड़ गई. देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा. बताया जा रहा कि शख्स को अचानक हार्ट अटैक आया था.