लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में ‘इमरान खान’ से टकरा गई कांवड़िए की कांवड़ तो फिर मचा बवाल, रो-रोकर ये सब बोला

गाजियाबाद में हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवड़िए की कांवड़ खंडित होने के आरोप से तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नई कांवड़ और गंगाजल की व्यवस्था कर मामला शांत कराया तथा अफवाहों से बचने की अपील की.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव राजस्थान जा रहे एक कावड़िए ने आरोप लगाया है कि इमरान खान नाम के एक व्यक्ति की वजह से उसकी कांवड़ खंडित हो गई. 21 तारीख से भूखे-प्यासे जल लेकर चल रहे शिवभक्त का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उसने आरोप लगाया कि उसकी इतनी लंबी साधना को खराब कर दिया गया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए ना सिर्फ मामले को शांत कराया बल्कि खुद नए गंगाजल और कांवड़ की व्यवस्था कराकर शिवभक्त को उसकी मंजिल की ओर रवाना किया.