लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में 65 साल की शीला देवी को डॉक्टरों ने बताया डेड, 36 घंटे बाद उन्हीं ने पकड़ लिया भांजे का हाथ, फिर ये हुआ

आगरा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित 65 वर्षीय महिला के शरीर में अंतिम संस्कार से पहले 30 घंटे बाद अचानक हरकत होने से सभी हैरान रह गए. घटना के बाद मेडिकल लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं जबकि महिला का अस्पताल में इलाज जारी है.

ADVERTISEMENT

Agra News: सांकेतिक तस्वीर
Agra News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... आगरा से एक ऐसा ही कुदरत का करिश्मा या यूं कहें कि हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हॉस्पिटल में एडमिट 65 साल की एक बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. रोते-बिलखते परिजन महिला के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां कर चुके थे. लेकिन तभी महिला के शरीर में करीब 30 घंटे बाद अचानक हलचल होने लगी. हद तो तब हो गई जब महिला ने अपने भांजे का हाथ कसकर पकड़ लिया. यह नजारा देखते ही परिजनों की चीखें निकल गईं.