लेटेस्ट न्यूज़

80 साल के बूढ़े हरपाल ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी उर्मिला की हत्या, फिर खून से सना हथियार उठाया और पहुंच गया इस जगह

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मुरादनगर में एक दिल दहला देने वाला क्राइम सामने आया है. यहां रावली कला गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग हरपाल ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी उर्मिला की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Crime News
social share
google news

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक खौफनाक मामला सामने आया है. मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली कला गांव में शनिवार सुबह एक 80 साल के बुजुर्ग हरपाल ने अपनी 72 साल की पत्नी उर्मिला की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. रूह कंपा देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति डरा नहीं बल्कि हाथों में खून से सनी वो कुल्हाड़ी लहराते हुए खुद रावली पुलिस चौकी पहुंच गया. बुजुर्ग ने जब पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि 'मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया है' तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का भी माथा घूम गया और महकमे में हड़कंप मच गया.