1 बाइक, 8 लोग और साथ में डंडा-रजाई-गद्दा-बाल्टी भी, शाहजहांपुर पुलिस ने जब रोका तो ये हुआ
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में वायरल वीडियो में एक बाइक पर 8 लोग बैठे दिखे, साथ में रजाई और गद्दा भी थे. ट्रैफिक पुलिस ने चालक को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

Shahjahanpur News
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर आठ लोग बैठे नजर आ रहे हैं. इस घटना ने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है. दरअसल, शाहजहांपुर में इस समय यातायात माह मनाया जा रहा है, जिसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस को एक ऐसा मामला मिला जिसने सभी को चौंका दिया.