लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में नाले पर कुर्सी डाल बैठ गया शख्स और पीने लगा चाय, पर क्यों? वीडियो हुआ वायरल

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नाला न साफ होने के विरोध में एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नाला न साफ होने के विरोध में एक शख्स ने गजब कर दिया. वह नाले के पास कुर्सी डालकर बैठ गया और चाय पीने लगा. इस दौरान वह नगर निगम से नाला साफ करने की मांग करता रहा. अब यह वीडियो सोशल मीडिया और क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है. मामला जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने फौरन नाले को साफ कराने के लिए एक टीम भेजी और नाला साफ कराया गया. इस मामले पर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर नाले की सफाई की जाती है, लेकिन पास में कुछ मकान ऐसे हैं जो नाले के अंदर कूड़ा डाल देते हैं, जिससे नाला ओवरलोड हो जाता है.