लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली: बंदर को लगी शराब की लत, बीच सड़क पर गटक जाता है बोतल! वन विभाग से एक्शन की मांग

Raebareli News:उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बंदर का शराब पीते वीडियो तेजी से सोशल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Raebareli News:उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बंदर का शराब पीते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अचलगंज से सामने आया है. यहां मौजूद एक अंग्रेजी शराब की दुकान में बंदर शराब पी रहा था जिसका वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल बंदरों का धार्मिक स्थलों के बाहर लोगों का सामान छीनते हुए थे बहुत बार देखा होगा लेकिन रायबरेली में बंदर शराब की दुकान में आने वाले लोगों से शराब छीन रहा है और उसे पी रहा है. बताया जा रहा है कि दुकान संचालक ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन अधिकारियों ने उसे यही सलाह दी कि उसे मार कर भगा दीजिए. मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद अब आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे है.

अब यह बंदल दुकानदार और शराब खरीदने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. दुकानदार या ग्राहक जब इसे भगाने की कोशिश करते हैं तो यह काटने के लिए दौड़ता है. शराब की बोतल छीन लेता है और उसे फौरन गटक जाता है.

इस पूरे मामले पर दुकान के सेल्समैन श्यामसुंदर का कहना है कि, यहां पर एक बंदर है जो बहुत परेशान करता है. अंदर सब शराब खराब कर देता है और उसे पी लेता है. अगर हम उसके पास जाते है तो हमें काटता है. वह ग्राहकों से भी शराब की बोलत छीन लेता है.

आर पी सिंह (जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली) ने इस मामले पर बोला है कि, मामला संज्ञान में है. वन विभाग से कार्रवाई कराई जाएगी. फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रायबरेली: बकरी का शिकार करने आया अजगर स्कूल बस में घुस गया, सामने आया ये डरावना सीन